सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Information given from vegetable production

Pauri News: सब्जी उत्पादन से लेकर सेवा आधारित उद्यमों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Information given from vegetable production
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड में सोमवार को 55 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के लिए दो दिवसीय क्षमता विकास एवं बीडीपी (बिजनेस डेवलपमेंट प्लान) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण में महिलाओं को आजीविका गतिविधियों की जानकारी दी गई। ब्लॉक मिशन मैनेजर विजय सिंह ने सब्जी उत्पादन, मशरूम, पुष्प उत्पादन, डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, सिलाई-कढ़ाई, जूट बैग, अगरबत्ती, मसाला प्रसंस्करण सहित विभिन्न संभावित आजीविका गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कैंटीन, केटरिंग, दुकान एवं मरम्मत सेवाओं जैसे सेवा आधारित उद्यमों के बारे में भी बताया। डीपीओ दीपक नेगी ने महिलाओं को एनआरएलएम, पीएमएफएमई, बैंक ऋण, रिवॉल्विंग फंड, सीआईएफ, सब्सिडी व समय पर ऋण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने प्रतिभागियों को आजीविका संवर्द्धन की अवधारणा, समूह आधारित एवं व्यक्तिगत आजीविका गतिविधियों, सरकारी योजनाओं एवं बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा मार्केट लिंकेज से संबंधित के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इच्छुक सदस्यों की सूची तैयार की जाएगी और प्राथमिक आजीविका गतिविधियों का चयन किया जाएगा। जिससे वह स्वरोजगार से जुड़ सकें। कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी दिनेश नेगी, संगीता रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed