सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Leaving domestic cattle in the open will attract a fine of Rs 5,000.

Pauri News: पालतू मवेशी खुले में छोड़े तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Leaving domestic cattle in the open will attract a fine of Rs 5,000.
विज्ञापन
हिंसरियाखाल में हुई बैठक, बेसहारा गोवंश के संरक्षण का लिया संकल्प
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल क्षेत्र में हुई बैठक में बेसहारा गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि क्षेत्र में किसी ने पालतू मवेशी छोड़े तो उस पर पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जगदीश्वर महादेव मंदिर, हिंसरियाखाल के प्रांगण में सामूहिक बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधान समेत कई गांवों में लोग शामिल हुए। इस दौरान जगदीश्वर महादेव में आयोजित गोकथा के आयोजक भी शामिल हुए। बैठक में गोकथा की संयोजक व्यास कुसुमलता ममगाईं, शास्त्री श्री कृष्णा गोधाम तथा राकेश रतूड़ी ने क्षेत्र की समस्त बेसहारा गायों के संरक्षण के लिए उन्हें गोद लेने की सहमति जताई। इसके बाद बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय भी लिया गया कि गांवों में यदि 5 फरवरी के बाद कोई भी व्यक्ति अपने पशुओं को खुला छोड़ता हुआ मिला तो संबंधित पशु स्वामी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निर्णय को क्षेत्र हित में बताया। इस मौके पर प्रधान संजना देवी, आरती, सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उमरियाल और त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed