सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Over 3,500 applications have been received for 60 positions so far

Pauri News: 60 पदों के लिए अब तक 3500 से अधिक आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 21 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Over 3,500 applications have been received for 60 positions so far
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में होमगार्ड जवान भर्ती के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले में 60 पदों पर भर्ती की जानी है जबकि अब तक 3500 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई शुक्रवार को है। जिला कमांडेंट कार्यालय होमगार्ड्स में तैनात निरीक्षक देवकी नंदन पांडे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद से लगातार बड़ी संख्या में युवा आवेदन करने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 3500 से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं और अंतिम दिन यह संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि सीमित पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन युवाओं में सरकारी सेवा के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है। चयनित अभ्यर्थियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक कार्यों में तैनात किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed