{"_id":"698495371812012ddc0a7308","slug":"participate-actively-in-literary-activities-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120112-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग तथा साहित्यिक क्लब की ओर से लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी की जन्म-शताब्दी पर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कविता के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला बताई और विकट परिस्थितियों में प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मोनिका गुप्ता ने साहित्यिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीन प्रो. मंजुला राणा, मुख्य नियंता प्रो. दीपक व अन्य फैकल्टी सदस्य तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
जैव विविधता संरक्षण के लिए किया जागरूक
कीर्तिनगर। वन चेतना केंद्र कीर्तिनगर वन विभाग की ओर से जैव विविधता संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वन एवं वन्य जीवों को वनों की आग से बचाने एवं जैव विविधता संरक्षण व सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही आने वाले फायर सीजन में वनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। इस मौके पर उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड, देहरादून से डॉ. अमित सिंह, चमोली से सचिन चौहान तथा कीर्तिनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह बेलवाल, उप-वन क्षेत्राधिकारी सुखदेव बडोनी, वन दरोगा सुभाष, वन आरक्षी राजेश बिष्ट और किशन रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos