सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preparations for Nayar Festival begin, CDO holds meeting

Pauri News: नयार महोत्सव की तैयारियां शुरू, सीडीओ ने ली बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Nayar Festival begin, CDO holds meeting
विज्ञापन
- 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा महोत्सव
Trending Videos

पौड़ी। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय नयार महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। यह महोत्सव 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। बुधवार को सीडीओ गिरीश गुणवंत ने विकास भवन स्थित कार्यालय में महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने ने जिला पर्यटन अधिकारी केएस नेगी को नयार महोत्सव के अंतर्गत प्रस्तावित वायु, भूमि व जल क्रीड़ाओं सहित सभी गतिविधियों की समुचित, सुरक्षित व समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग को आगंतुकों व प्रतिभागियों के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था करने व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएम शुक्ला को स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा व एंबुलेंस व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नयार महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जनपद में पर्यटन को प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ साहसिक पर्यटन की संभावनाओं का प्रचार-प्रसार करना, स्थानीय युवाओं को सहभागिता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विवेक सेमवाल, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed