{"_id":"697b4d14e77b311f0c0cb2be","slug":"preparations-underway-to-open-open-distance-education-center-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-119938-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर खोलने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 29 Jan 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डाॅ. श्रीकृष्ण उनियाल
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन (ओडीई) सेंटर शुरू होने की संभावना है। यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित करेगा। पहले चरण में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है, जिससे रेगुलर पढ़ाई न कर पाने वाले छात्र-छात्राएं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवार सकेंगे।
केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद गढ़वाल विवि में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की प्राइवेट पढ़ाई बंद हो गई थी। इससे दूरस्थ इलाकों के छात्रों को अन्य ओपन विश्वविद्यालयों पर निर्भर होना पड़ रहा था। इस दिशा में विश्वविद्यालय स्तर पर चार सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया जा चुका है और शैक्षणिक परिषद से भी प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। अगला कदम यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के पोर्टल के खुलने पर आवेदन करना है। मान्यता मिलने के बाद संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। समिति में बतौर अध्यक्ष प्रो. एनएस पंवार व प्रो. आरसी डंगवाल, प्रो. प्रशांत कंडारी व डा. संजय ध्यानी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
गढ़वाल विवि का ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर संचालित करने का प्रस्ताव है। इसके माध्यम से डिस्टेंस लर्निंग वाले पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। प्रारंभ में बीए व बीकॉम पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इससे पहले अभी यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के पोर्टल के खुलने पर विवि द्वारा एप्लाई किया जाना है। उसके बाद मान्यता मिलने पर सेंटर को शुरू किया जाएगा।
प्रो. एनएस पंवार, अध्यक्ष, गढ़वाल विवि ओपन एंड डिस्टेंस एजुकेशन वर्किंग कमेटी।
Trending Videos