{"_id":"698731771dcdb54e3a03b480","slug":"srinagar-municipal-corporation-board-completes-one-year-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-120165-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर नगर निगम बोर्ड का एक वर्ष पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर नगर निगम बोर्ड का एक वर्ष पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों की योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास से मिली नई पहचान
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर बोर्ड के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व मेयर आरती भंडारी ने नगर निगम क्षेत्र में संपादित व प्रस्तावित रजत जयंती पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क, महादेव पार्किंग, रजत जयंती पार्किंग, वाल्मिकी चौक का भूमि पूजन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शिलान्यास, मां धारी देवी ग्लो साइन बोर्ड का उद्घाटन, डांग सिंद्रीगांड से ऐठाना व ग्लास हाउस रोड तक विद्युत स्तंभों का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने नगर निगम के पार्षदों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों व अधिकारियों को एक वर्ष की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। वहीं मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने मंत्री को स्मृतिचिह्न भेंट की। मेयर ने कहा कि नगर निगम के एक वर्ष का यह कार्यकाल बेमिसाल रहा है।
तिवाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही कूड़ा डंपिंग और दुर्गंध की समस्या समाप्त हो गई है। रजत जयंती पार्क पर करीब 21.50 लाख रुपये और पार्किंग पर 10.90 लाख रुपये की लागत आई है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान व्यवस्था को 100 प्रतिशत सफल बनाया गया है। एनआईटी के समीप इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, गोशाला में प्रतिदिन का डाटा संरक्षण, श्वान टीकाकरण अभियान और कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण भी शुरू किया गया है।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुषमा रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल व उदित घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
Trending Videos