सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The youth, along with the women's self-help group and village guards, will also help extinguish the forest fires.

Pauri News: युवक, महिला मंगल दल के साथ ग्राम प्रहरी भी जंगलों की आग बुझाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 05 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
The youth, along with the women's self-help group and village guards, will also help extinguish the forest fires.
विज्ञापन
डीएम ने जंगलों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
Trending Videos

पौड़ी। जिला प्रशासन ने 15 फरवरी से शुरू होने वाले फायर सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम ने वन समेत सभी विभागों को वनाग्नि रोकथाम के लिए समन्वय, सक्रियता और जमीनी स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने आगामी फायर सीजन में वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए विभागों को ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों को सक्रिय करने को कहा। उन्होंने समय पर उपकरणों की जांच, मानव संसाधन की उपलब्धता और फायर वाचरों की तय समय पर तैनाती के निर्देश दिए। जंगलों में आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने युवा कल्याण विभाग को ग्राम स्तर पर बने सभी युवक व महिला मंगल दलों और ग्राम प्रहरियों को भी सक्रिय करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि जनपद का 61.38 फीसदी क्षेत्र वनाच्छादित है जिसमें 5795.50 हेक्टेयर क्षेत्र अति संवेदनशील और 70717 हेक्टेयर क्षेत्र संवेदनशील श्रेणी में है। वनाग्नि पर नियंत्रण करने के लिए 260 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला, एसई जल संस्थान प्रवीण सैनी, डीडीओ मनविंदर कौर, डीओ पीआरडी रविंद्र फोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed