{"_id":"69ea2b05373ebfc89e0600e4","slug":"there-is-movement-at-shardanath-ghat-even-after-8-pm-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122097-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शारदानाथ घाट पर रात 8 बजे के बाद भी हो रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शारदानाथ घाट पर रात 8 बजे के बाद भी हो रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
8 बजे के बाद का प्रतिबंध बेअसर, पुलिस गश्त न होने से उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम की ओर से वार्ड संख्या 12 स्थित शारदानाथ घाट पर रात 8 बजे के बाद आवाजाही पर लगाया गया प्रतिबंध फिलहाल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। तय समय के बाद भी घाट पर लोगों की आवाजाही जारी है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
शारदानाथ घाट शहर का प्रमुख धार्मिक और रमणीक स्थल है जहां सुबह-शाम लोग पूजा-अर्चना और सैर के लिए पहुंचते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम बोर्ड ने हाल ही में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी थी और इसके बाद पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 8 बजे के बाद भी घाट क्षेत्र में न तो किसी तरह की सख्ती दिख रही है और न ही पुलिस की गश्त हो रही है। ऐसे में लोग बेधड़क घाट परिसर में पहुंच रहे हैं। वार्ड पार्षद शुभम प्रभाकर ने बताया कि बोर्ड बैठक में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से रात 8 बजे के बाद सख्ती से प्रवेश बंद कराने और पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X