{"_id":"6a3be441d1d3da4c1a034eb9","slug":"training-imparted-to-health-workers-at-the-sub-district-hospital-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-123787-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। आगामी 28 जून को होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए श्रीनगर उपजिला चिकित्सालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग से जुड़े बूथ कार्यकर्ताओं को पल्स पोलियो अभियान की रूपरेखा, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण और छूटे हुए बच्चों तक पहुंच बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल गुसाईं तथा डॉ. जिसान अली ने कहा कि पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसमें लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इस अवसर पर सुनील खंडूड़ी, अनिता बिष्ट, कुसुम सहित अन्य कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद