{"_id":"6a3c26e846247b83a4025543","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-the-forest-adjacent-to-the-ssb-firing-range-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर। पौड़ी रोड पर स्थित एसएसबी फायरिंग रेंज से सटे जंगल में मंगलवार रात को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें आंचल डेयरी के ऊपर स्थित जल संस्थान के पानी के टैंक तक पहुंच गईं। हैरत की बात यह है कि इस घटना स्थल से वन विभाग का तहसील परिसर स्थित कार्यालय महज 500 मीटर की दूरी पर है, लेकिन विभाग को इस सुलगती आग की भनक तक नहीं लगी।
मंगलवार रात से शुरू हुई आग बुधवार दोपहर करीब एक बजे तक लगी रही। लगभग 15 घंटे तक जंगल का यह हिस्सा धू-धू कर जलता रहा, लेकिन आग को बुझाया नहीं गया। जब इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होने खुद को मीटिंग में व्यस्त बताते हुए मामले से पूरी तरह अनभिज्ञता जता दी। वहीं, जब रेंजर मनोज रावत से फोन पर बात की गई, तो उनका तर्क हैरान करने वाला था। रेंजर का कहना था कि वन विभाग का फायर सीजन 15 फरवरी से 15 जून तक ही होता है, जो अब खत्म हो चुका है। ऐसे में आग बुझाने वाले फायर वाचर वापस लौट चुके हैं और अब बचे हुए स्टाफ से ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब टीम भेजकर आग बुझाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।