{"_id":"6a3bd64cbe0d1bbce30f89d2","slug":"video-video-parava-matara-varathara-kavara-lka-naramanae-matara-katalhaugdha-thara-ka-lkara-bl-jabna-hamal-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लोक निर्माण मंत्री कुटलैहड़ दौरे को लेकर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने लोक निर्माण मंत्री कुटलैहड़ दौरे को लेकर बोला जुबानी हमला
राज्य की पूर्व सरकार में मंत्री रहे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर ने जिला स्तरीय तीन दिवसीय पीपलू मेले के प्रथम दिवस पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कुटलैहड़ दौरे को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री का क्षेत्र में स्वागत किया, लेकिन उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि मंत्री ने अपने संबोधन में वर्ष 2023 और 2025 में आई प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को लेकर कोई घोषणा नहीं की। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की अनेक सड़कें दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में गंभीर रूप से क्षति ग्रस्त हुई हैं। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रही है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण और उन्नयन पर 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।