{"_id":"6a79a51cc4b217dd77030a9c","slug":"video-amb-bjp-protest-balbir-singh-congress-government-chintpurni-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रैली; पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रैली; पूर्व विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:47 PM IST
Link Copied
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने सोमवार को अंब में प्रदर्शन किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलबीर सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंब बाजार में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मुख्य चौक तक जुलूस के रूप में पहुंचे।
रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में बलबीर सिंह ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार अपने पौने चार वर्ष के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल रही है। उनके अनुसार सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया।
बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि युवाओं को हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक 100 लोगों को भी रोजगार नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे बेरोजगार युवा परेशान हैं।
उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की चुनावी गारंटी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और इसे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक ने कहा कि ऊना जिले और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय स्वीकृत और शुरू की गई कई योजनाओं को या तो रोक दिया गया है या फिर रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने चिंतपूर्णी के नंदपुर में प्रस्तावित अटल आदर्श विद्यालय और युवाओं के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का काम रुकने का दावा किया।
बलबीर सिंह ने चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन पर्ची में कथित गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि एक ही क्यूआर कोड से 80 पर्चियां काटकर लाखों रुपये का गोलमाल किया गया।
उन्होंने मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल पर सवाल उठाते हुए कहा कि साइबर अपराध विशेषज्ञों को जांच में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े चेहरों को बचाने और छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष तरीके से काम करने की अपील की।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार विकास कार्यों के बजाय अलग-अलग उत्सवों के आयोजन पर जनता का पैसा खर्च कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।