{"_id":"6a2a934473f2aa6d330ebd34","slug":"zila-panchayat-member-meets-divisional-commissioner-regarding-development-works-pauri-news-c-51-1-pri1002-114669-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जिपं सदस्य ने विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जिपं सदस्य ने विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिपं सदस्य ने विकास कार्यों के लिए मंडलायुक्त से की मुलाकात
पौड़ी/थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के टीला सीट के जिपं सदस्य डॉ. शिवचरण नौडियाल ने मंडलायुक्त आनंद स्वरूप से भेंट कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को डॉ. नौडियाल ने आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त से मुलाकात कर क्षेत्र में युवा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की मांग उठाई। कहा कि रोजगार के सीमित अवसरों के कारण क्षेत्र के युवा लगातार पलायन कर रहे हैं। यदि स्थानीय स्तर पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाता है तो युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा सकेंगे। उन्होंने आपदा प्रबंधन, विद्युत, सड़क, पेयजल व कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी आयुक्त को बताईं। कहा कि ग्राम बंगाणियों, स्योली तल्ली आदि गांवों में करीब 10 -12 सालों से कृषि भूमि व मुख्य मार्गों के बीच स्थापित बिजली के खंभों को अयंत्र स्थापित किया जाए। इनसे ग्रामीणों व पशुओं की सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। साथ ही कुंवाखरक, कांडा बरतोली, बहेड़ी, भरीख, किमोली आदि के विभिन्न संपर्क मार्गों और पुलियों के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने की भी मांग उठाई। वहीं मंडलायुक्त ने जनसमस्याओं को सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया।