सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash receives one foot of snow, heavy rain in lower areas

Pithoragarh News: आदि कैलाश में पड़ी एक फुट बर्फ, निचले इलाकों में तेज बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Adi Kailash receives one foot of snow, heavy rain in lower areas
व्यास घाटी के कुटी गांव में हुई बर्फबारी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार को व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी और आदि कैलाश में जहां बर्फबारी हुई वहीं निचले इलाकों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा।
Trending Videos

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय तेज धूप निकली। दोपहर बाद आसमान बादलों से ढक गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, धारचूला के कुटी गांव (12,303 फुट) में बीते दो दिन से लगातार बर्फ गिर रही है। टूर ऑपरेटर गुलाब सिंह कुटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक कुटी और आदि कैलाश क्षेत्र में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुटी में एक इंच और आदि कैलाश में एक फुट तक बर्फ गिरी है। गांव में ग्रीष्मकालीन प्रवास पर ग्रामीण बर्फबारी से काफी उत्साहित हैं। बता दें कि शुक्रवार को ज्योलिंगकांग स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट खोलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रियों को आदि कैलाश क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उधर, दारमा घाटी में भी लगातार बारिश हो रही है। अस्कोट, मुवानी, बंगापानी, गंगोलीहाट, झूलाघाट, गणाईगंगोली समेत कई जगहों पर बारिश के साथ ही ओले भी गिरे।
पारा लुढ़कने से हुआ ठंड का अहसास
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बीते सोमवार को यहां का तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को गिर कर 21 डिग्री पर पहुंच गया।
वन विभाग को मिली राहत
जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने से जंगलों की आग भी नियंत्रित हो गई है। तापमान बढ़ने के साथ वनाग्नि से जंगल धधक रहे थे। अब आग बुझने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed