सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM Dhami tasted Jalebi in Bedinag

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में सीएम धामी ने लिया जलेबी का स्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami tasted Jalebi in Bedinag
विज्ञापन
बेड़ीनाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बेड़ीनाग बाजार में लोगों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद किया। उन्होंने बाजार से गुजरते हुए व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया वहां मौजूद लोगों से उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक बाजार हमारी पहचान हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। सीएम ने दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के अचानक बाजार में पहुंचने से आमजन और व्यापारियों में उत्साह नजर आया। लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
Trending Videos



भूमि के मालिकाना हक सहित लोगों ने अनेक समस्याएं उठाईं



बेड़ीनाग। नगर आगमन पर मुख्यमंत्री धामी को लोगों ने ज्ञापन दिए। भाजपा नेता मनीष पंत ने बेड़ीनाग-चौकोड़ी में भूमि का मालिकाना हक नहीं होने और बिजली-पानी के कनेक्शन नहीं मिलने से हो रही समस्या रखी। बेड़ीनाग-चौकोड़ी से हेली सेवा शुरू करने सहित छह सूत्री ज्ञापन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बेड़ीनाग सीएचसी में आईसीयू, अल्ट्रासाउंड सुविधा देने, विशेषज्ञों की नियुक्ति और महाविद्यालय की सड़क और खेल मैदान को स्टेडियम बनाने आदि मांगें रखीं। नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने नगरपालिका के विकास के लिए त्रैमासिक दो करोड़ देने, बारात घर और बैटमिंटन कोर्ट का निर्माण कराने, बेड़ीनाग वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने और महाविद्यालय मार्ग सुधारने के लिए धनराशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक चुफाल की बेटी की शादी में पहुंचकर दिया आशीर्वाद



बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर सबसे पहले चौकोड़ी पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आगमन पर पुलिस की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएम ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद सीएम धामी ने डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल की पुत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल के चौकोड़ी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक फकीर राम टम्टा, सुरेश गढि़या, दायित्वधारी नारायण राम आर्या, महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज, पूर्व विधायक मीना गंगोला, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष पंत, नगरपालिका अध्यक्ष गंगोलीहाट विमल रावल, दीपक नवेलिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की, ऋतिक पांडे, भाजपा प्रदेश मंत्री दर्पण कुमार सहित तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।



लाल सिंह के घर जाकर जताई शोक संवेदना



बेड़ीनाग। मुख्यमंत्री धामी ने बेड़ीनाग में भाजपा के सोशल मीडिया सह संयोजक लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिता पूर्व सैनिक दिवंगत चंदन सिंह कोरंगा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं पार्टी परिवार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed