सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM laid the foundation stone and inaugurated development projects worth Rs 16520.56 crore

Pithoragarh News: सीएम ने किया 16520.56 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
CM laid the foundation stone and inaugurated development projects worth Rs 16520.56 crore
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि परिसर का विकास कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने 16520.56 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
Trending Videos




सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएम धामी ने नकल विरोधी कानून के सहारे विद्यार्थियों का सरकार पर भरोसा बढ़ाया तो विपक्ष को भी घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ सरकारी नौकरी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी में धांधली करने वालों के खिलाफ नकेल कसने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। यही कारण है कि आज मेहनतकश युवा नौकरी पा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें भी विपक्ष को राजनीति नजर आ रही है। नकल विरोधी कानून राजनीति का हिस्सा नहीं युवाओं के भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मामला है। सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है।
इस दौरान उन्होंने परिसर में 6027.59 करोड़ की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास तो 10292.97 करोड़ की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण कर इन्हें सीमांत की जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही सीमांत जिले के विकास के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि आज वे अपनी जन्मभूमि में आकर परिसर के वार्षिकोत्सव का हिस्सा बने।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट, परिसर के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे सहित छात्रसंघ के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।



कांग्रेस की सरकार में नहीं उड़ा विमान, क्यों नहीं बना मेडिकल कॉलेज



पिथौरागढ़। भले ही सीएम एलएसएम परिसर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे लेकिन उन्होंने वहां भी विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सीमांत जिले का सरकार ने विकास नहीं किया है। कांग्रेस को यह बताना होगा कि उसके कार्यकाल में नैनीसैनी से देहरादून और दिल्ली के लिए विमान क्यों नहीं उड़ा। उड़ान योजना के तहत हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ाए गए। वहीं मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्यों नहीं हुआ। यदि वास्तव में कांग्रेस सीमांत के लोगों का भला चाहती को उसे यह कार्य अपने कार्यकाल में पूरे कर लेने चाहिए। कांग्रेस सिर्फ झूठी बातों पर राजनीति करती है। उसका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद आदि कैलाश यात्रा को नई रफ्तार मिली इससे सीमांत का पर्यटन बढ़ा है। इसमें भी कांग्रेस राजनीति कर रही है जो सही नहीं है।



स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट



पिथौरागढ़। सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर यहां बने क्रिकेट पिच का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। बल्ले से शॉट लगाकर वह खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है इसका लाभ सीमांत की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा। उनके स्टेडियम जाने के दौरान कुमौड़ के युवाओं ने क्लॉक टॉवर के पास उनका छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया। वहीं युवाओं ने कुमौड़ मेले की पहचान लखिया भूत और हिरण चीतल का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed