सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress protests in Pithoragarh against the Champawat incident

Pithoragarh News: चंपावत में हुए प्रकरण के खिलाफ पिथौरागढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress protests in Pithoragarh against the Champawat incident
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंपावत में हाईस्कूल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने सिल्थाम तिराहे पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। भाजपा के नेता दुष्कर्म में शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने मामले के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
Trending Videos

कांग्रेसज जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि चंपावत में भाजपा नेता ने दो साथियों के साथ मिल कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना देवभूमि को शर्मसार करने वाली है और मानवता के खिलाफ है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं। महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा के नेता ही इन कुकृत्यों में शामिल हैं। भाजपा सरकार ऐसे लोगों को बचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंपावत में नाबालिब से दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र भट्ट, सुधीर चौहान, निशीद उप्रेती, राहुल लुंठी, दीपक लुंठी, मो. कासिफ, अमित कुमार, नवीन कापड़ी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed