{"_id":"6a611621305c8f4275049eda","slug":"crowds-gathered-at-the-shaileshwar-mahadev-temple-for-the-10-day-shiva-purana-katha-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144642-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शैलेश्वर महादेव मंदिर में 10 दिनी शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शैलेश्वर महादेव मंदिर में 10 दिनी शिव पुराण कथा में उमड़ी भीड़
Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीसैनी क्षेत्र के कुमडार स्थित शैलेश्वर महादेव मंदिर में माई भगवत गिरी के सान्निध्य में आयोजित 10 दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा का पारायण एवं भंडारे का आयोजन 27 जुलाई को होगा।
कथावाचक उर्ग निवासी पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों के अहंकार का नाश कर उन पर असीम कृपा बरसाते हैं। उन्होंने शिव महापुराण का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि ब्रह्मा के असत्य वचन से भगवान शिव रुष्ट हो गए और प्रकट होकर उनके पांच सिरों में से एक सिर काट दिया। इस प्रसंग से सीख मिलती है कि अहंकार और असत्य का अंत निश्चित है जबकि सत्य और विनम्रता ही ईश्वर की कृपा का मार्ग हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ शिव महापुराण का श्रवण कर रहे हैं।