फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No students found for the Pharmacy trade at Moonakot Polytechnic College; 10 seats remained vacant.

Pithoragarh News: मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी ट्रेड के लिए नहीं मिले विद्यार्थी, 10 सीटें रह गईं रिक्त

Wed, 22 Jul 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
No students found for the Pharmacy trade at Moonakot Polytechnic College; 10 seats remained vacant.
पिथौरागढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मूनाकोट में फार्मेसी ट्रेड में विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चल रही है। द्वितीय चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी 10 सीट रिक्त रह गई हैं। संस्थान अब रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करेगा। अब स्थानीय विद्यार्थियों को ऑफलाइन माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी ट्रेड में 60 सीट निर्धारित हैं। पहली काउंसलिंग में पंजीकृत सभी 18 विद्यार्थियों और दूसरी काउंसलिंग में पंजीकृत 40 विद्यार्थियों के सापेक्ष 32 ने ही दाखिला लिया। आठ विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। संस्थान के मुताबिक अन्य विद्यार्थियों के जिले के दूसरे संस्थान या मैदानी क्षेत्रों में प्रवेश लेने के चलते 10 सीट रिक्त रह गई हैं। अब संस्थान 22 जुलाई से 14 अगस्त तक रिक्त सीट भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करेगा। संस्थान को उम्मीद है कि स्पॉट काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

-----------
पिछले सत्र में 59 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
मूनाकोट पॉलिटेक्निक कॉलेज में पिछले शिक्षा सत्र 59 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। एक सीट दिव्यांग विद्यार्थी के आरक्षित होने के कारण रिक्त रह गई थी। इस सत्र प्रवेश लेने में विद्यार्थियों की घटती दिलचस्पी से संस्थान की चिंता बढ़ गई है। हालांकि संस्थान को स्पॉट काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

कोट-फार्मेसी ट्रेड में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग की जा रही है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। विद्यार्थियों को बिना जीप परीक्षा के ही सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। -रविंद्र कुमार नरियाल, प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मूनाकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed