{"_id":"6a6109824d8aee569501a4a0","slug":"pilgrim-from-rajasthan-dies-while-returning-from-kailash-yatra-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144625-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाश यात्रा से वापस आ रहे राजस्थान के यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाश यात्रा से वापस आ रहे राजस्थान के यात्री की मौत
Wed, 22 Jul 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए दूसरे दल के यात्री का तकलाकोट से वापसी में लिपुलेख दर्रा पार करने के बाद स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। इस पर आईटीबीपी के जवान और केएमवीएन कर्मी उन्हें सेना के एमआई रूम नाभीढांग लाए जहां उनकी मौत हो गई।
दूसरे दल के 47 यात्रियों को बुधवार की सुबह चीन सैनिकों ने 8:45 बजे लिपुलेख दर्रे पर आईटीबीपी के सुपुर्द किया। यात्री कैलाश की परिक्रमा कर वापसी में भारत में प्रवेश से काफी खुश थे। इसी बीच एक यात्री गौरीशंकर खंडेलवाल (63) पुत्र ललिता प्रसाद खंडेलवाल निवासी 403 गोल्डन टाइम सेंटर स्पाइन, विद्यानगर राजस्थान को लिपुलेख पहुंचते समय सांस लेने में परेशानी होने लगी। आईटीबीपी के जवान उन्हें नाभीढांग लेकर आए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गौरीशंकर खंडेलवाल अपनी पत्नी निशा के साथ कैलाश यात्रा पर गए थे। उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि यात्री के शव को गुंजी से हेलीकॉप्टर से पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। साथ ही उनकी पत्नी निशा भी हैं। ऑक्सीजन की कमी उनकी मौत का कारण बताई जा रही है।
-- -- -- -
इसी दल के साथ गए कुक की भी हो चुकी है मौत
एक दिन पूर्व कैलाश मानसरोवर यात्रा के इसी दल के साथ गए केएमवीएन के कुक की भी मौत हो चुकी है। इस दल के साथ सर्विस स्टाफ में गए केएमवीएन में संविदा पर तैनात कुक जीवन राम निवासी जैंती अल्मोड़ा को बीते मंगलवार चीन के चुगू में ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल का दौरा पड़ गया था। सूचना पर परिजन अल्मोड़ा से धारचूला पहुंचे और उनके शव को अपने साथ ले गए।