सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dhami came in support of Harish, showed the mirror to Harak

Pithoragarh News: हरीश के समर्थन में आए धामी, हरक को दिखाया आईना

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dhami came in support of Harish, showed the mirror to Harak
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी फिर से उभरती दिख रही है। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के बयान के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी खुलकर पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में आ गए हैं। धामी का कहना है कि हरक सिंह रावत को ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं।
Trending Videos

बता दें कि हरक सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर कहा कि किसी को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि मैं न रहूं तो कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। इसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल भी हरीश रावत के समर्थन में आ गए। उन्होंने हरक सिंह पर पूर्व सीएम की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विधायक धामी ने लिखा है कि हरक सिंह रावत ने जो बयान दिया है वह निंदनीय है। हरक सिंह रावत वही व्यक्ति हैं जिन्होंने 2016 में कुछ विधायकों को भाजपा में शामिल कर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का काम किया था। उनकी ओर से ही देवभूमि में दलबदल का महापाप हुआ था। इसके बाद कांग्रेस को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाईकमान को इस बात को न भूलकर इसका भी संज्ञान लेना चाहिए कि जो एक बार धोखा दे सकता है वह दोबारा भी दे सकता है।

सामूहिक इस्तीफे की पेशकश
सोशल मीडिया पर हरीश धामी ने लिखा है कि मैं हरीश रावत के सभी समर्थकों से कहना चाहता हूं कि हम सभी को उनके आत्म सम्मान के लिए सामूहिक इस्तीफा दे देना चाहिए। जहां हमारे नेता वहां हम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed