{"_id":"69ceabd7d9b677069d0f83c5","slug":"drinking-water-crisis-in-bhama-village-of-gangolihat-people-worried-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-140139-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट के भामा गांव में पेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट के भामा गांव में पेयजल संकट, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के भामा गांव में ग्रामीण पेयजल संकट से परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार की ओर से हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत गांव में पाइप लाइन तो बिछाई गई है लेकिन पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की है। ग्रामीणों को दूरदराज से पानी लाना पड़ता है।
इससे महिला, बुजुर्ग और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने समस्या का समाधान होने तक टैंकर से पानी की आपूर्ति की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस के यूथ ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह, अनिल बिष्ट, मनोज टम्टा, दीपक धानिक, हयात सिंह बोरा, गणेश रावल, विक्की गंगोला मौजूद रहे।
Trending Videos