सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Expressed views on the changing face of Bhitauli

Pithoragarh News: भिटौली के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त किए

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Expressed views on the changing face of Bhitauli
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदलि कुशलि कुमाऊंनी मासिक पत्रिका के सौजन्य से मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोक परंपरा भिटौली के बदलते स्वरूप पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भिटौली पहाड़ की एक ऐसी परंपरा है जो न केवल विवाहित पुत्री को अपने मायके से जोड़ती है बल्कि यह समाज में आपसी मेलजोल और रिश्तेदारी को जोड़े रखती है। उन्होंने कहा कि आज भले ही इस परंपरा को मनाने के तरीकों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं लेकिन उसका उद्देश्य यथावत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में हमें भिटौली जैसी समृद्ध परंपरा को और अधिक विस्तार देना चाहिए। इस मौके पर अनीता जोशी, दिनेश पंत, डॉ. सरस्वती कोहली, डॉ. दीप चौधरी, पुष्कर सिंह खड़ायत, डॉ. आनंदी जोशी, मुन्नी पांडे, चिंतामणि जोशी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed