सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uproar over non-availability of gas cylinder, another vehicle had to be called

Pithoragarh News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा, दूसरा वाहन मंगाना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar over non-availability of gas cylinder, another vehicle had to be called
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसोई गैस के लिए जिलेभर में लोग परेशान हैं। वितरण स्थलों पर उपभोक्ताओं की परेशानी बता रही है कि सिलिंडर न मिलने से वह परेशान हैं। सुबह रसोई गैस नहीं मिलने से कई उपभोक्ता नाराज और आक्रोशित होकर वितरण कर्मियों पर रोष जाहिर कर रहे हैं।
Trending Videos

रविवार सुबह जिला मुख्यालय के लिंकरोड, टकाना आदि जगहों पर उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। सिलिंडर न मिलने पर लिंक रोड क्षेत्र उपभोक्ताओं ने हंगामा किया जिसके बाद दूसरे वाहन से गैस सिलिंडर मंगवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में गैस वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। दरअसल गैस का संकट हो या न हो, लोग देर शाम सात-आठ बजे से ही लाइन लगा रहे हैं और रात ढलने तक कतार लंबी हो जा रही है। पिथौरागढ़ नगर के लिंक रोड पर अपटेक तिराहे के पास उपभोक्ताओं ने बीते शनिवार की शाम सात बजे से ही लाइन लगानी शुरू कर दी थी। शाम करीब आठ बजे से विकास भवन के पास टकाना में भी यही नजारा देखने को मिला।
ठंड के बीच रात भर लोग आते और लाइन में नंबर लगाते रहे। अपटेक तिराहा पर उपभोक्ता महेश बिष्ट ने बताया कि उनकी 16 मार्च की बुकिंग है। वह मंगलवार को भी आए और आज फिर लाइन में हैं। सुबह करीब 10 बजे अपटेक तिराहा पर गैस वाहन आया तो करीब 60 उपभोक्ता लाइन में लग चुके थे। वाहन में सिर्फ 57 सिलिंडर होने की बात कही गई।
वितरण खत्म हुआ तो केवल 47 लोगों को ही सिलिंडर मिला। इस पर हंगामा करते हुए उपभोक्ताओं ने मौके पर खाली सिलिंडरों की गिनती भी कर डाली और मनमानी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मामला बढ़ने पर एजेंसी प्रबंधन को दखल देना पड़ा और बचे उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के लिए दूसरा गैस वाहन मंगाना पड़ा।
टकाना में महिलाओं ने बताई तकलीफ
नगर के टकाना में भी कुछ महिलाओं को सिलिंडर नहीं मिल पाया। टकाना निवासी मनीषा ने कहा कि मैं ऑपरेशन और छोटे बच्चों वाली हूं। 16 मार्च की मेरी बुकिंग है। आज पांच बजे से लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिली जबकि हमसे बाद की बुकिंग वालों को सिलिंडर मिल गया। उन्होंने कहा कि वितरण स्थल पर सही सूचना भी चस्पा नहीं की जा रही है। 84 साल की मोहिनी देवी ने कहा कि बुकिंग होने पर भी दो दिन से गैस नहीं मिल रही है। सुमित्रा ने बताया कि वाहन में 70 सिलिंडर होने की बात कही गई जबकि उनका 54 वां नंबर होने पर भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। जाखनी तिराहा पर सुबह से लाइन लगाए लोग दोपहर दो बजे तक गैस वाहन का इंतजार करते रहे।
-
मुनस्यारी में गैस के लिए उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में गैस वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सुंदर जौहरी और योगेश भाकुनी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस गोदाम के प्रबंधक की ओर से अंदर ही अंदर पर्ची कटवाई जा रही है और पुराने पर्चे पर सिलिंडर दिया जा रहा है।
उनका कहना था कि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां मौजूद खाद्य निरीक्षण दीपक चंद ने बताया कि गैस गोदाम की ओर से पुरानी पर्ची पर गैस दी जा रही है जो गलत है। मुनस्यारी गैस सर्विस के प्रबंधक प्रेम सिंह टोलिया का कहना है कि गैस वितरण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 15 उपभोक्ताओं को आज सिलिंडर नहीं मिल पाया है।
सोमवार को वाहन आने पर उन्हें सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह स्वयं वाहन से डोर-टू-डोर गैस वितरण के लिए जा रहे हैं।
पिथौरागढ़ जिले में आज इन जगहों पर बटेंगी गैस


1. गिरीश इंडेन सर्विस पिथौरागढ़ : कृष्णापुरी


2. त्रिसा गैस सर्विस : बंगापानी, बरम


3. डीडीहाट गैस सर्विस : चौबाटी, भातड़

4. हरि भारत गैस, गंगोलीहाट : राम मंदिर ग्वाल
5. मुनस्यारी गैस सर्विस : मुनस्यारी बाजार
Iनोट :: इन वितरण स्थलों पर 20 मार्च से पूर्व ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस वितरण किया जाएगा। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article