{"_id":"69ca60f3f00ccdd5020dbdda","slug":"video-people-protesting-for-cooking-gas-in-pithoragarh-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान, किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:09 PM IST
पिथौरागढ़ में रसोई गैस के लिए जिलेभर में लोग परेशान हैं। वितरण स्थलों पर उपभोक्ताओं की परेशानी बतला रही है कि सिलिंडर न मिलने से वह परेशान हैं। सुबह रसोई गैस बंटने पर कई उपभोक्ता नाराज और आक्रोशित होकर वितरण कर्मियों पर रोष जाहिर कर रहे हैं। रविवार को जिला मुख्यालय के लिंकरोड, टकाना आदि जगहों पर उपभोक्ताओं का यही रोष देखने को मिला। सिलिंडर न मिलने लिंक रोड पर कई उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा, जिसके बाद दूसरे वाहन से गैस सिलिंडर मंगाए गए। वहीं पर्यटन नगरी मुनस्यारी में गैस वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। दरअसल गैस का संकट हो या न हो, लोग देर शाम सात-आठ बजे से ही लाइन लगा रहे हैं और रात ढलने तक कतार लंबी हो जा रही है। पिथौरागढ़ नगर के लिंक रोड में अपटेक तिराहे पर उपभोक्ताओं ने बीते शनिवार की शाम सात बजे से ही लाइन लगानी शुरू कर दी थी। शाम करीब आठ बजे से विकास भवन के पास टकाना में भी यही नजारा देखने को मिला। ठंड के बीच रात भर लोग आते और लाइन में नंबर लगाते रहे। अपटेक तिराहा पर उपभोक्ता महेश बिष्ट ने बताया कि उनकी 16 मार्च की बुकिंग है। वह मंगलवार को भी आए और आज फिर लाइन में हैं। सुबह करीब 10 बजे अपटेक तिराहा पर गैस वाहन आया तो लगभग 60 उपभोक्ता लाइन में लग चुके थे। वाहन में 57 सिलिंडर होने की बात कही गई। वितरण खत्म हुआ तो केवल 47 लोगों को सिलिंडर मिला। इस पर हंगामा करते हुए उपभोक्ताओं ने मौके पर खाली सिलिंडरों की गिनती भी कर डाली और मनमानी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर करने लगे। मामला बढ़ने पर एजेंसी प्रबंधन को दखल देना पड़ा और बचे उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के लिए दूसरा गैस वाहन मंगाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।