सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Joint pain and shoulder blockage have increased as the cold has increased.

Pithoragarh News: ठंड बढ़ने से जोड़ों के दर्द, कंधा जाम की समस्या बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Joint pain and shoulder blockage have increased as the cold has increased.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के बीच ठंड बढ़ने से लोगों में जोड़ों के दर्द, कंधे जाम (फ्रोजन शोल्डर) की समस्या बढ़ गई है। दूरदराज के इलाकों से रोजाना 30-35 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Trending Videos

जिले में बीते कुछ दिनों में तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे हड्डी रोग के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। फिजियोथेरेपिस्ट के मुताबिक तापमान में गिरावट के कारण लोगों को जोड़ों में दर्द, कंधा जाम होने की समस्याएं उभर रही हैं। इस तकलीफ से बुजुर्गों के साथ युवा भी ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के मरीजों में जोड़ों का दर्द और फ्रोजन शोल्डर की समस्या होने का खतरा अधिक रहता है। इस बीमारी में मरीज के शरीर में दर्द की अधिक समस्याएं होती हैं। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना 30 से 35 ओपीडी हो रही हैं। संवाद

आयुष विभाग में बढ़े मरीज
जिला अस्पताल के आयुष विभाग में जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमलता पायर ने बताया कि रोजाना 15 लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। ठंड बढ़ने से लोग जोड़ों में दर्द की समस्या से ग्रसित होते हैं।
कोट
- जोड़ों में दर्द, कंधे जाम की समस्याएं अक्सर नवंबर से जनवरी माह में होती है। ठंड बढ़ने से मार्च माह में भी लोग इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे लोगों को ठंड से बचाव करने की जरूरत है।- डॉ. रवि जोशी, फिजियोथेरेपिस्ट, जिला अस्पताल

---फोटो 29 पीटीएच 08 पी- जिला अस्पताल में इलाज अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed