{"_id":"69f3979880747bd87e0fe465","slug":"forest-fire-scares-gotiyapani-villagers-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141273-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगल की आग से गोटियापानी के ग्रामीण भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगल की आग से गोटियापानी के ग्रामीण भयभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जौलजीबी सड़क पर पड़ने वाले सिमपानी गांव के जंगल में लगने वाली आग से ऊपरी पहाड़ी पर बसे गोटियापानी के ग्रामीण भयभीत हैं।
गोटियापानी के देव राम कोहली ने बताया कि उसके घर के नीचे सिमपानी गांव है। कुछ लोग जंगल और खेतों में आग लगा देते हैं। इससे आग ऊपर पहाड़ी पर बढ़ती हुई उनके घर के पास तक पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि कई बार उन्होंने रातभर जाग कर आग बुझाई है।
कोहली का कहना है कि आग का विकराल रूप देख वह और उसके परिवार के सदस्य डर के कारण सो नहीं पाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार मना करने के बाद भी कुछ लोग आग लगाने बाज नहीं आते हैं। उन्होंने इस संबंध में फोन से कोतवाली में भी जानकारी दी है जहां से उन्हें वन विभाग को शिकायत करने की सलाह दी गई है। उन्होंने मामले में वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
Trending Videos