सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four soldiers of Pithoragarh were martyred in the Kargil war

Kargil Diwas 2024: पिथौरागढ़ के इन चार जवानों ने कारगिल युद्ध में दी थी शहादत, आज भी इस उम्मीद में परिजन

अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कारगिल युद्ध में पिथौरागढ़ जिले के चार जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। जिले से किशन सिंह भंडारी, गिरीश सिंह सामंत, कुंडल बेलाल और जवाहर सिंह शहीद हुए थे।
 

Four soldiers of Pithoragarh were martyred in the Kargil war
कारगिल युद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कारगिल युद्ध में पिथौरागढ़ जिले के चार जवानों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। जिले से किशन सिंह भंडारी, गिरीश सिंह सामंत, कुंडल बेलाल और जवाहर सिंह शहीद हुए थे।

Trending Videos

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित जजुराली गांव निवासी लांसनायक किशन सिंह भंडारी कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हो गए थे। तब पत्नी तनुजा के अलावा दो पुत्रियां और डेढ़ वर्ष के पुत्र की परवरिश के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवलथल तहसील के क्षेत्र उड़ई गांव निवासी हवलदार गिरीश सिंह सामंत कारगिल युद्ध में अपने बुलंद हौसलों का परिचय देने के बाद शहीद हुए। शहादत के समय शहीद की पुत्री मोनिका और पुत्र अमित काफी छोटे थे। पत्नी शांति अपने पति की शहादत के बाद कई दिनों तक सदमे में रही थीं। बाद में इस वीरांगना ने खुद को संभालते हुए बच्चों की परवरिश कर उच्च शिक्षा दिलाई।


ये पढ़ें- Pithoragarh News: एसएसबी का चेकिंग अभियान, नेपाली युवक के पास मिले 22 लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस

पिथौरागढ़ तहसील के बिलई गांव निवासी कुंडल सिंह बेलाल 23 साल की उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। माता कूना देवी और पिता राम सिंह बेलाल आज भी शहीद बेटे के नाम पर हुई तमाम घोषणाओं के पूरा होने की उम्मीद में हैं। कारगिल युद्ध में दुश्मनों के मंसूबों को ढेर करने के लिए लड़ रहे मड़ गांव निवासी जवाहर सिंह अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए शहीद हुए। उनके परिवार ने तमाम मुश्किलों के बाद अपने को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed