सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   How will the Yakshvati river become clean when the responsible people are dumping sewerage?

Pithoragarh News: यक्षवती नदी कैसे होगी निर्मल जब जिम्मेदार डाल रहे हैं सीवर

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
How will the Yakshvati river become clean when the responsible people are dumping sewerage?
रई पुल के नीचे यक्षवती नदी में डाला गया कचरा। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सालों से यक्षवती नदी को पुनर्जीवित कर इसे निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं लेकिन खुद सिस्टम इन अभियानों को पलीता लगा रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि नदी से ऊपर बने सार्वजनिक शौचालय की गंदगी नदी में ही प्रवाहित हो रही है।
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी ने यक्षवती नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने के दावों की हकीकत जानने के लिए पड़ताल की। इसमें नदी को निर्मल बनाने के दावे करने वाले जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही सामने आई। रई पुल में नगर निगम ने सार्वजनिक शौचालय बनाया है इसकी गंदगी सीधे नदी में प्रवाहित हो रही है। वहीं पुल के दोनों तरफ कचरा फेंका गया है जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे सहित कई अभियान चलाकर नदियों को निर्मल बनाने के दावे हो रहे हैं। नदियों में गंदे नाले छोड़ने वालों पर कार्रवाई की बात भी हो रही है। इन सब के बीच यक्षवती के ऊपर सार्वजनिक शौचालय बनाना और इसकी गंदगी इसमें प्रवाहित करना इन सभी दावों और बातों की हकीकत बयां कर रहा है।
आधे किलोमीटर में मैली हो जाती है यक्षवती
असुरचुला की तलहटी यक्षवती नदी का उद्गम है। यहां से बहने वाली नदी आरटीओ कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर बने पुल से नीचे तक स्वच्छ नजर आती है। इससे आगे आधा किलोमीटर का सफर तय करते ही नदी मैली हो गई है। नदी का पानी काला नजर आ रहा है। इसका प्रमुख कारण सफाई न होना, कचरा और सीवर डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed