{"_id":"698cd5ea05a596e45a0c85cf","slug":"the-condition-of-the-pavvadhar-road-has-not-improved-making-travel-dangerous-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138092-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नहीं सुधरी पव्वाधार सड़क की हालत, खतरे में हो रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नहीं सुधरी पव्वाधार सड़क की हालत, खतरे में हो रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तमाम दावों के बीच 20 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली पव्वाधार सड़क की हालत नहीं सुधर सकी है। हालात यह है कि 12.5 किलोमीटर सड़क पर बने सैकड़ों गड्ढे यात्रियों, वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं।
पव्वाधार सड़क विकासखंड मुख्यालय से लाली, गेरुआ, भाटगांव, धारापानी, पव्वाधार, कुनारू, सुगड़ी, चौरपाल, पाली पलियाल, ननोली कैणा, धराड़ी, शिवना, नागधुना, अनरगांव, रैंगल, मटेला सहित 20 से अधिक गांवों को जोड़ती है। यह सड़क बीते वर्ष जून में लोनिवि को हस्तांतरित हुई थी। उम्मीद थी कि लोनिवि इस बदहाल सड़क की सुध लेते हुए इसका सुधारीकरण करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
सड़क पर बने सैकड़ों गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। नाली निर्माण न होने से गड्ढों में पानी भरने से दिक्कत और बढ़ गई है। हर रोज 20 हजार की आबादी इस बदहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर है। सड़क पर डामरीकरण, नाली निर्माण, कलवर्ट निर्माण, सुरक्षा दीवार बनाने के लिए भेजा गया सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में अटका है और क्षेत्र की बढ़ी आबादी सड़क की बदहाली से परेशान है।
कोट
सड़क पर डामर करने और सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था जो वापस आया है। दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। - संजय सिंह कनवाल, जेई, लोनिवि, बेड़ीनाग
कोट
पव्वाधार सड़क के बदहाल होने की जानकारी है। लोनिवि के प्रमुख अभियंता से वार्ता हुई है। जल्द ही इसके सुधारीकरण के लिए धन स्वीकृत होगा। - फकीर राम टम्टा, विधायक, गंगोलीहाट
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X