{"_id":"698d9157c5dc603c290b7172","slug":"video-there-will-be-change-in-uttarakhand-in-2027-said-former-cm-harish-rawat-in-pithoragarh-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 2027 में उत्तराखंड में होगा बदलाव, पिथौरागढ़ में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 2027 में उत्तराखंड में होगा बदलाव, पिथौरागढ़ में बोले पूर्व सीएम हरीश रावत
गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:07 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। 2027 में उत्तराखंड में भी बदलाव होगा इससे देश की राजनीति में भी परिवर्तन होगा। यह कहा पूर्व सीएम हरीश रावत ने। पूर्व सीएम हरीश रावत ने नैनीसैनी एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ वार्ता में कहा कि मुस्मिल यूनिवर्सिटी को लेकर भाजपा ने जनता के सामने झूठ परोसा है। प्रीतम सिंह ने भी साफ तौर पर कहा है कि यदि इस संबंध में मेरा कोई बयान या रिकार्ड भाजपा प्रस्तुत करेगी तो मैं राजनीति छोड़ दुंगा। यदि भाजपा में गैरत है तो इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। सत्यता यह है कि भाजपा के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। महंगाई, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर लोग सवाल पूछ रहे हैं। पलायन बढ़ने से राज्य के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। सरकार के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है और यह सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा नेताओं को अपने गले में मुस्लिम यूनिवर्सिटी का ताबीज बांध लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कि जनता जब भी सरकार से सवाल पूछती है तो इसका जवाब देने के बजाय भाजपा नेता मुस्लिम युनिवर्सिटी की बात कर लोगों को भ्रमित करती है। नैनीसैनी एयरपोर्ट से पूर्व सीएम रावत धारचूला के लिए रवाना हुए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, मनोज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, दीपक लुंठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।