{"_id":"69f31992a5bb81e12f0a0776","slug":"husband-killed-his-wife-hacked-to-death-with-an-axe-in-pithoragarh-dispute-between-at-wedding-ceremony-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद खौफनाक वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद खौफनाक वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार
पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
पिथौरागढ़ जनपद के अस्कोट थाना क्षेत्र के घिंघरानी गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुधवार रात हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के दौरान गांव में एक शादी समारोह था, जिसके बाद शादी की खुशियां भी ठंडी पड़ गईं।
Trending Videos
पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाने के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास द्वालीसेरा गांव पड़ता है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में एक शादी समारोह था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) और उसकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिस पर तैश में आकर भुवन ने कुल्हाड़ी से हमला कर गीता देवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के लोगों को घटना की सूचना तब मिली जब भुवन प्रसाद के परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मौके पर गीता देवी का शव खून से लथपथ शव पड़ा। इस पर पुलिस को सूचित दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा छह से, रणनीति पर करेंगी चर्चा
आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गहनता से जांच कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
