फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Identity cards mandatory at Soban Singh Jeena University from the new session

Pithoragarh News: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नए सत्र से परिचय पत्र अनिवार्य

Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Identity cards mandatory at Soban Singh Jeena University from the new session
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र से अपने सभी परिसरों में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परिसरों में छात्र-छात्राओं के लिए परिचय पत्र (आईडी कार्ड) अनिवार्य कर दिया है। अब बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र को परिसर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य परिसरों में बाहरी व्यक्तियों के अनावश्यक आवागमन को रोकना है। विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में परिसर संचालित हैं। इन चारों परिसरों में प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए आते हैं। पहले उनके साथ बाहरी लोग भी परिसर में आते-जाते रहते थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। यह नई व्यवस्था आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगी।
विज्ञापन

--------------
70 रुपये शुल्क चुकाना होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिचय पत्र (आईडी कार्ड) जारी करने के लिए प्रति छात्र 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 से सभी परिसरों में प्रवेश शुल्क के साथ ही यह राशि भी छात्रों से ली जाएगी। शुल्क जमा होने के बाद छात्रों के परिचय पत्र तैयार किए जाएंगे, जिनके आधार पर उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और परिसर में अनधिकृत प्रवेश रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से लागू होगी। बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। -डॉ. सिमरन, प्रभारी निदेशक, कैंपस चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article