फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NCC Senior Division recruitment process concluded at GIC; 30 cadets to be selected

Pithoragarh News: जीआईसी में एनसीसी सीनियर डिवीजन भर्ती प्रक्रिया संपन्न, 30 कैडेट चुने जाएंगे

Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
NCC Senior Division recruitment process concluded at GIC; 30 cadets to be selected
टनकपुर (चंपावत)। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत-जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम वर्ष की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में चयन के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी ने बताया कि भर्ती के लिए 51 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 44 ने प्रक्रिया में भाग लिया। हाईस्कूल के अंकपत्र सहित अन्य अभिलेखों के सत्यापन के बाद 30 कैडेट्स का चयन किया जाएगा जबकि पांच अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची (रिजर्व) में रखा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, सेटअप, शटल दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों का शारीरिक परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पाठक ने छात्रों को एनसीसी से जुड़कर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर फर्स्ट ऑफिसर एसएस राणा, मोहित, सौम्य, विकास, वंश, रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed