फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Roadways Employees' Union has warned of a hunger strike on July 28

Pithoragarh News: रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने 28 जुलाई को भूख हड़ताल की चेतावनी दी

Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The Roadways Employees' Union has warned of a hunger strike on July 28
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहायक महाप्रबंधक (एआरएम) को 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर यूनियन ने 28 जुलाई को एक दिवसीय भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनियन के डिपो अध्यक्ष रवि शर्मा और डिपो मंत्री प्रवीण जोशी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें लंबे समय से ऑफ रोड खड़ी बसों को जल्द संचालन में लाने, बनबसा क्षेत्र में डग्गामारी पर प्रभावी रोक लगाने और संचालन कक्ष में तीन बुकिंग लिपिकों की तैनाती सहित 14 मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

यूनियन ने आरोप लगाया कि एआरएम कार्यालय में कार्यरत कुछ कार्यालय सहायकों द्वारा संगठन के सदस्यों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारियों ने इस मामले में भी उचित कार्रवाई की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 28 जुलाई को एक दिवसीय भूख हड़ताल कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed