{"_id":"6a53d8fa3998e19ffc0a8fdc","slug":"kailash-mansarovar-pilgrims-visited-adi-kailash-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144189-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन
Sun, 12 Jul 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के 47 यात्रियों ने रविवार को आदि कैलाश के दर्शन किए। इनमें 34 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल थीं। यात्री नाभीढांग से आदि कैलाश के लिए रवाना हुए और दर्शन के बाद वापस लौटे।
यह दल सोमवार को लिपुलेख दर्रे से चीन के तकलाकोट में प्रवेश करेगा। आईटीबीपी की सुरक्षा में यात्री लिपुलेख दर्रे पर पहुंचेंगे, जहां उन्हें चीन प्रशासन को सौंपा जाएगा। इसके बाद वे वाहनों से तकलाकोट जाएंगे। पहले दल के 48 यात्री पुरंग काउंटी से मानस राक्षस ताल होते हुए तरकिन पहुंच गए हैं। वे सोमवार को जेरापू से यम द्वार होते हुए कैलाश की परिक्रमा करेंगे। तीसरे दल के यात्री सोमवार को पिथौरागढ़ स्थित केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में भोजन के बाद धारचूला के लिए रवाना होंगे।