सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Keep coming every month CM sahib, the condition of the roads will improve to some extent

Pithoragarh News: हर महीने आते रहिए सीएम साहब, सड़कों की दशा कुछ तो सुधरेगी

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Keep coming every month CM sahib, the condition of the roads will improve to some extent
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री माह दो माह में आते रहें तो सड़कों की हालत जल्द सुधर सकती है। उनके बीच-बीच में आते रहने से सड़कों की दशा पूरी तरह नहीं भी बदलेगी तो जहां-जहां से उनके गुजरने का कार्यक्रम होगा या गुजरने की संभावना रहेगी, वहां तो सूरत कुछ बदल ही जाएगी। ऐसा ही कुछ हुआ मुख्यमंत्री के पिथौरागढ़ आगमन के चलते।
Trending Videos

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के कारण जनपद की सड़कों पर आनन-फानन में मरम्मत कार्य किया गया और गड्ढे भरे गए। मुख्यमंत्री बेड़ीनाग और फिर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ पहुंचे, जिसके चलते प्रशासन और संबंधित विभाग सतर्क हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे से एक दिन पहले बेड़ीनाग में महाविद्यालय और नाग मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग के गड्ढे भरे गए। जिला मुख्यालय में भी सड़कों पर पैच वर्क शुरू हुआ। मुख्यमंत्री को सीधे हेलीकॉप्टर से एलएसएम परिसर में उतरना था, फिर भी सड़कों को दुरुस्त किया गया। नैनीसैनी एयरपोर्ट से शहर को जोड़ने वाली कैंट सड़क और जाखनी तिराहे से देव सिंह मैदान वाली सड़क पर भी गड्ढे भरे गए। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम मार्ग की भी साफ-सफाई की गई। वहीं नगर क्षेत्र में अन्य जगहों पर सड़कों की हालत में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed