{"_id":"69fe21361f2d1412410b9b0d","slug":"milk-and-ghee-are-expensive-in-the-district-the-milk-union-has-increased-the-prices-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141594-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले में दूध और घी महंगा, दुग्ध संघ ने बढ़ाई कीमतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले में दूध और घी महंगा, दुग्ध संघ ने बढ़ाई कीमतें
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में दुग्ध संघ ने दूध और घी की खरीद-बिक्री दरें बढ़ा दी हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। हालांकि, इस कदम से दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा।
संघ ने दूध की खरीद दर दो रुपये बढ़ाकर 40 रुपये प्रति लीटर कर दी है, जिससे चार हजार से अधिक किसानों को फायदा होगा। पहले यह दर 38 रुपये थी। वहीं, आंचल दूध अब 54 रुपये की जगह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। आंचल घी की कीमत 750 रुपये से बढ़कर 800 रुपये प्रति किलो हो गई है। दुग्ध संघ के प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने बताया कि 500 एमएल दूध के पैकेट का मूल्य बेरीनाग, गंगोलीहाट और धारचूला विकासखंड में बढ़ाया गया है। जिला मुख्यालय में 360 एमएल पैकेट के दाम पूर्ववत रहेंगे। घी के दामों में वृद्धि पूरे जिले के लिए लागू होगी।
Trending Videos