फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MLA Mayukh Maher will also participate in the rally of National President Mallikarjun Kharge in haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी में खरगे का दौरा...टिकट के लिए नेताओं की होगी होड़, विधायक मयूख होंगे रैली में शामिल

Fri, 07 Aug 2026 05:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Fri, 07 Aug 2026 05:37 PM IST
सार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बीच सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली करेंगे। विधायक मयूख महर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में शामिल होने जाएंगे। 

विज्ञापन
MLA Mayukh Maher will also participate in the rally of National President Mallikarjun Kharge in haldwani
विधायक मयूख महर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली होगी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

पिथौरागढ़ से भी 150 से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होने गए हैं। यह रैली उन कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए खास होगी जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की उम्मीद लगाए हैं। ऐसे में ये नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजरों में आने की पूरी जोर-आजमाइश करेंगे ताकि टिकट पाने के अपने लक्ष्य को साध सकें।

विज्ञापन

सीमांत जिले की चारों विधानसभा सीटों में कांग्रेस के 15 से अधिक नेता और कार्यकर्ता टिकट मिलने की उम्मीद लगाए हैं। बीते दिनों इसी उम्मीद से कार्यकर्ता लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नजरों में आने के लिए अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली उनकी रैली में शामिल होने पहुंचे। राहुल गांधी अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके और कार्यकर्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब शनिवार को होने वाली इस रैली को कांग्रेस के लिए संजीवनी के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन कई नेता इसे विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के अवसर के रूप में भी देख रहे हैं। यह तय है कि जो नेता और कार्यकर्ता आलाकमान की कसौटी पर खरा उतरेगा और शीर्ष नेतृत्व की नजरों में आएगा उसे मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। ऐसे में सीमांत जिले पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं के अधिकतर नेताओं की निगाह टिकट पर है। ऐसे में तय है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजरों में आने की पूरी जोर-आजमाइश करेंगे।

विधायक अपने समर्थकों के साथ जाएंगे रैली में, विरोध करने वालों में निराशा
निकाय चुनाव में अपनी उम्मीदवार को टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी से किनारा करने वाले विधायक मयूख महर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में शामिल होने जाएंगे। वहीं बीते दिनों प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हुए बवाल के बाद निष्कासित कार्यकर्ताओं में मायूसी है। लंबे अर्से बाद पार्टी से नाराज विधायक के इस सम्मेलन में पहुंचने पर कुछ कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने बवाल कर दिया था। ऐसे में पार्टी ने संबंधित कार्यकर्ताओं को छह साल के निष्कासित किया है। इनमें टिकट की खुलकर दावेदारी करने वाले कार्यकर्ता भी शामिल हैं। अब विधायक खुलकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में शामिल होने जाएंगे और निष्कासित कार्यकर्ताओं को मायूस होना पड़ेगा। 

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगी। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। विधायक महर भी रैली में शामिल रहेंगे। कांग्रेस एकजुट होकर इस बार जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।-मुकेश पंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed