Uttarakhand: 2.09 किलोग्राम चरस के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज; बरेली में खपाने की थी योजना
कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने 2.092 किलोग्राम चरस के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने 2.092 किलोग्राम चरस के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।
एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त टीम शामा बैंड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुनार रोड की तरफ से आ रही एक स्कूटी संख्या यूके 01 टीए 4544 को रोका तो उसमें सवार युवक सकपका गए। शक होने पर वाहन और युवकों की तलाशी ली गई। स्कूटी की डिक्की की तलाशी में एक बैग के भीतर से चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल वर्मा और रोहित सिंह निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बताया।
उन्होंने खुलासा किया कि वह सूपी गांव से चरस खरीदकर लाए थे। वे इस माल को बरेली ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चरस के गांव में चरस कहां से लाई जा रही है, पुलिस इसका भी पता लगाने में जुट गई है।