{"_id":"6a75c1c0194be682930f64a1","slug":"video-two-smugglers-from-bareilly-arrested-with-hashish-in-kapkot-bageshwar-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चरस के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज; बरेली में खपाने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चरस के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज; बरेली में खपाने की थी योजना
बागेश्वर जिले के कपकोट थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने 2.092 किलोग्राम चरस के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त टीम शामा बैंड तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुनार रोड की तरफ से आ रही एक स्कूटी संख्या यूके 01 टीए 4544 को रोका तो उसमें सवार युवक सकपका गए। शक होने पर वाहन और युवकों की तलाशी ली गई। स्कूटी की डिक्की की तलाशी में एक बैग के भीतर से चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल वर्मा और रोहित सिंह निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वह सूपी गांव से चरस खरीदकर लाए थे। वे इस माल को बरेली ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चरस के गांव में चरस कहां से लाई जा रही है, पुलिस इसका भी पता लगाने में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।