{"_id":"69ceaa6e6e2a13b0ec0b19a7","slug":"nine-boxers-from-pithoragarh-will-show-their-punching-power-in-haridwar-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-140125-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के नौ बॉक्सर हरिद्वार में दिखाएंगे पंचों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के नौ बॉक्सर हरिद्वार में दिखाएंगे पंचों का दम
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के नौ मुक्केबाज हरिद्वार में दो से पांच अप्रैल तक आयोजित यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने पंचों का दम दिखाएंगे। बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बॉक्सरों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
हरिद्वार में आयोजित चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते दिनों मुक्केबाजों का ट्रायल हुआ। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश जंग थापा ने बताया कि बालक वर्ग में सक्षम चंद, वरुण साही, विक्रम सिंह, सुजल सेलाल, निखिल खड़ायत जबकि बालिका वर्ग में दीपिका कनवाल, चांदनी, बबीता फर्स्वाण और गोदावरी राठौर का टीम में चयन किया गया। सभी मुक्केबाज प्रतियोगिता में भाग लेने हरिद्वार रवाना हुए हैं। चंचल सिंह भंडारी,अर्जुन सिंह कसनियाल, संजय शाही, कमल कुमार पांडे रेफरी और जज की भूमिका निभाएंगे।
Trending Videos