{"_id":"69fe1e62d87f1022d30dee69","slug":"no-water-in-the-taps-names-on-plaques-a-joke-on-the-people-of-49-villages-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141574-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों में बूंद नहीं, शिलापट्ट पर नाम : 49 गांवों की जनता के साथ मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों में बूंद नहीं, शिलापट्ट पर नाम : 49 गांवों की जनता के साथ मजाक
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। विकासखंड के 49 से अधिक गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली बेलपट्टी पंपिंग योजना सवालों में है। अब तक योजना पूरी नहीं हो सकी है। इससे उलट आधी-अधूरी पेयजल योजना का उद्घाटन कर दिया गया। अब तक इस योजना से नलों में जल नहीं पटका है। ऐसे में क्षेत्र के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने इस पेयजल योजना को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
गंगोलीहाट विकासखंड के बेल पट्टी क्षेत्र के बुंगली, नाली, सिनलेख, सुरखाल पाठक, चौरपाल, नैनोली कैणा, धराडी कुंड, रौतेड़ा, गानूरा, अनर गांव सहित 49 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए साल 2022 में 57.5 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का निर्माण शुरू हुआ। बीते दिनों योजना का केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुभारंभ किया।
जल निगम का मानना है कि अब तक इस योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसे पूरा होने में छह महीने का समय और लग सकता है। ऐसे में आधी-अधूरी योजना का उद्घाटन चर्चाओं में है। हैरानी की बात है कि अब तक इस योजना से नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। क्षेत्र के लोग अब भी प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। इसके बाद भी इसका उद्घाटन कर दिया गया। बगैर पानी पहुंचे ही योजना का उद्घाटन करने से लोग हैरत में हैं।
-- -- -- -- --
कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
गंगोलीहाट। बेलपट्टी पेयजल योजना के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े करते हुए जल निगम के ईई से मुलाकात की। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा ने कहा कि योजना का कार्य पूरा नहीं हुआ है। अब तक कई गांवों में पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में मंत्री ने अधूरी योजना का उद्घाटन कर क्षेत्र की जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल, सुरेश पंडा आदि ने कहा कि जनता को भ्रमित करना सही नहीं है। संवाद
-- -- -- -- -- --
कोट-
बेलपट्टी पंपिंग योजना का निर्माण पूरा होने में समय है। जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना बनने के बाद बेलपट्टी क्षेत्र में पानी की समस्या दूर होगी।
-आशुतोष उपाध्याय, ईई, जल निगम, गंगोलीहाट
-- -- -- -- -
फोटो-08 पीटीएच 04 पी-गंगोलीहाट में बेलपट्टी पंपिंग योजना को लेकर ईई से मुलाकात करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
Trending Videos