{"_id":"6a0214ff6d8bcf8f400aa2f6","slug":"pran-pratishtha-was-done-in-rautju-temple-of-bedra-village-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141687-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेडरा गांव के रौतज्यू मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेडरा गांव के रौतज्यू मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल के वाइब्रेंट विलेज बेडरा के नवनिर्मित रौतज्यू मंदिर में रौतज्यू भगवान की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। थाल गांव और बेडरा के ग्रामीणों के आराध्य रौतज्यू का प्राचीन मंदिर मुवानी में है। बेडरा से मंदिर की दूरी अधिक होने के चलते गांव में ही आपसी सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है। सोमवार को ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर के मूल स्थान मुवानी के कसाण गांव पहुंचे और वहां पूजा की। बाद में उन्होंने अपने गांव के मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहां खुशाल सिंह, शमशेर सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अभिषेक, आशीष, यश बसेड़ा, पुरोहित आनंद बिष्ट आदि थे। संवाद
Trending Videos