सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Soil dumped on road to fill potholes; vehicular movement comes to a standstill.

Pithoragarh News: गड्ढे भरने के लिए सड़क पर डाली मिट्टी, वाहनों की आवाजाही ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 27 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Soil dumped on road to fill potholes; vehicular movement comes to a standstill.
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मदकोट-बोथी सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए बिछाई गई मिट्टी छह से अधिक गांवों के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। मिट्टी डालने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है जिस पर वाहन फंस रहे हैं।
Trending Videos

बोथी, बसंतकोट, उच्छैती, जौलढुंगा, धूरातोली, फापा आदि गांवों को जोड़ने वाली मदकोट-बोथी सड़क गड्ढों से पटी है। इसपर डामरीकरण कर इसे ठीक करने की पहल तो नहीं हुई लेकिन गड्ढों में मिट्टी भरकर खानापूर्ति कर दी गई। बीते दिनों हुई बारिश से सड़क पर डाली गई मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई जिस पर वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों को धक्का लगा कर निकाला जा रहा है। ऐसे में चालकों ने इस पर वाहनों का संचालन बंद कर दिया है और ग्रामीण पैदल चलने के लिए विवश हैं। कीचड़ में पैदल सफर करना भी ग्रामीणों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात में तो सड़क और भी खराब हो जाएगी। उन्होंने शीघ्र सड़क का सुधारीकरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।



बोले लोग

- सड़क पर मिट्टी बिछाकर हमारी दिक्कत को और बढ़ा दिया गया है। वाहनों का संचालन बंद होने से हमें कीचड़ में पैदल सफर करना पड़ रहा है। - चरण सिंह बोथ्याल, बोथी



- सड़क पर डामरीकरण करने के बजाय इसमें मिट्टी बिछाई गई है। पूरी सड़क कीचड़ से पटी है। वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। ऐसे में चालकों ने इसपर वाहनों का संचालन करना बंद कर दिया है। - योगेश दानू, बसंतकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed