{"_id":"69d80490e83b7235770895a4","slug":"ssb-soldiers-stand-guard-at-the-border-in-minus-19-degree-temperature-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-140406-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: माइनस-19 डिग्री तापमान पर सीमा की सुरक्षा में डटे हैं एसएसबी के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: माइनस-19 डिग्री तापमान पर सीमा की सुरक्षा में डटे हैं एसएसबी के जवान
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। देश सेवा का जज्बा हो तो मुश्किलें हौसले के आगे कमजोर हो जाती हैं। यही हो रहा है हिमालयी क्षेत्रों में नेपाल और चीन सीमा पर। वहां एसएसबी के जवान माइनस-19 डिग्री तापमान पर हौसले के साथ सीमा सुरक्षा में जुटे हैं।
अप्रैल में भी चीन और नेपाल सीमा पर व्यास घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है। गुंजी और कालापानी के बीच बीते दिनों तीन से चार इंच बर्फबारी हुई इससे वहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इन विपरीत हालात में भी एसएसबी के जवान मुश्तैदी से सीमाओं की रक्षा में जुटे हैं। गुंजी पोस्ट के इंचार्ज एसी महेश कुमार, कालापानी पोस्ट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां का तापमान माइनस-19 डिग्री पहुंच गया है।
बृहस्पतिवार को जवानों ने बर्फबारी के बीच 10 किलोमीटर दायरे में गश्त की। गुंजी की पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सुबह कुछ देर मौसम ठीक रहने के बाद दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर आवाजाही सुचारु है। आदि कैलाश और ओम पर्वत की चोटियां बर्फ से लकदक हैं।
Trending Videos