सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stray animals on the road, vehicles stuck

Pithoragarh News: सड़क पर लावारिस पशु, फंस रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 29 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Stray animals on the road, vehicles stuck
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर जाम की समस्या हल नहीं हो पा रही है, जिससे वाहन चालक, यात्री और राहगीरों के साथ ही स्कूली बच्चे और अभिभावक परेशान हैं। कभी सड़क किनारे गलत तरीके और गलत साइड में वाहन खड़ा करने, सड़क पर निर्माण सामग्री डालने तो कभी लावारिस जानवर इस समस्या का कारण बन रहे हैं।
Trending Videos

रविवार शाम को नगर के बैंक रोड पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के कारण काफी देर यातायात बाधित रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं अपटेक तिराहे पर लावारिस जानवरों की वजह से काफी देर आवागमन बाधित होता रहा। इससे पूर्व बीते शनिवार को पिथौरागढ़-टनकपुर नेशनल हाईवे में एंचोली पुल पर भी लावारिस जानवरों की वजह से जाम लगने की समस्या पैदा हुई। नगर के पुलिस लाइन रोड में भी स्कूल खुलने और बंद होने के समय यातायात अक्सर बाधित होने की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed