सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur Highway was blocked for four hours due to a stuck canter.

Pithoragarh News: कैंटर फंसने से चार घंटे जाम रहा टनकपुर हाईवे

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur Highway was blocked for four hours due to a stuck canter.
पिथौरागढ़ में एंचोली के पास नेशनल हाईवे पर फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। टनकपुर हाईवे पर नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में खराब खड़े कैंटर ने व्यवस्थाओं की पोल खोली। खराबी आने से कैंटर खड़ा हो गया इससे हाईवे चार घंटे तक जाम रहा। नौ रोडवेज की बस सहित सैकड़ों वाहन हाईवे के दोनों तरफ फंसे रहे और यात्रियों को इनमें बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। खराब कैंटर को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था तक नहीं हो सकी। ऐसे में यात्री और वाहन चालक इन बदहाल व्यवस्थाओं की मार सहने के लिए मजबूर हुए।
Trending Videos

मंगलवार तड़के सामान से लदा एक कैंटर यूपी 26 ए-टी 3487 मैदानी क्षेत्र से ऐंचोली के पास आरएफसी गोदाम पहुंचा। यहां कैंटर का एक्सल और बॉल बियरिंग टूटने से यह बीच हाईवे पर खड़ा हो गया और इसके पहिये जाम हो गए। कैंटर फंसने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हाईवे के दोनों तरफ रोडवेज की बसें, टैक्सी सहित सैकड़ों माल वाहक वाहन फंस गए। घंटों इंतजार के बाद जाम नहीं खुला तो मैदानी क्षेत्रों से बस में पिथौरागढ़ लौट रहे कई यात्री पैदल सफर कर नगर में पहुंचे। बमुश्किल मैकेनिक की व्यवस्था कर कैंटर की खराबी को दूर किया गया। चार घंटे बाद कैंटर हाईवे से हटी तो जाम खुलने से यात्री और वाहन चालक गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

माल वाहक वाहन फंसने से आपूर्ति पर पड़ा असर
मैदानी क्षेत्रों से दूध, दही सहित अन्य रोजमर्रा के सामान की आपूर्ति होती है। नगर के व्यापारियों के साथ ही ग्राहक हर रोज सुबह दूध और दही मिलने का इंतजार करते हैं। कैंटर फंसने से माल वाहक वाहन फंसे रहे। इससे आपूर्ति लड़खड़ा गई। समय पर दूध, दही न मिलने से ग्राहक बैरंग घर लौटे। इससे कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा।
कोट
पुलिस विभाग के पास भारी वाहन को खींचने के लिए क्रेन उपलब्ध नहीं है। मामले की सूचना मिलने पर ऐंचोली चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर भेजे गए थे। बगैर क्रेन के कैंटर को सड़क से हटाना संभव नहीं था। ऐसे में इसकी खराबी दूर होने का इंतजार करना पड़ा।- गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed