{"_id":"693709d5025889290f02ca83","slug":"teenager-injured-in-leopard-attack-in-reetha-raitoli-of-bedi-nag-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-135650-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग के रीठा रैतोली में तेंदुए के हमले में किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग के रीठा रैतोली में तेंदुए के हमले में किशोर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग सीएचसी में भर्ती तेंदुए के हमले में घायल अमित बोरा।
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रीठा रैतोली में तेंदुए ने 16 वर्षीय एक किशोर पर हमला कर दिया। घटना में किशोर घायल हो गया इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिल्लाने से तेंदुआ भाग गया और किशोर की जान बच गई।
जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार की सायं करीब 5:30 बजे ठांगा निवासी 16 वर्षीय अमित बोरा पुत्र भूपेंद्र बोरा जब रीठा से अपने घर जा रहा था। इसी बीच 16 प्राथमिक पाठशाला के पास घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। संघर्ष करते हुए अमित ने शोर मचाया तो तेंदुआ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया इससे उसकी जाच बच गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लहूलुहान हालत में अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग ले जाया गया। घायल का इलाज कर रहे डॉ. सिदार्थ पाटनी ने बताया कि अमित सिंह के शरीर में कई स्थानों पर तेंदुए ने नाखूनों और दांतों से गहरे घाव किए हैं। घायल का इलाज किया जा रहा है। हालत खतरे से बाहर है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
क्षेत्र में पिंजड़ा लगाने और तुरंत मुआवजा देने की मांग
बेड़ीनाग । तेंदुए के हमले की इस घटना से ग्राम पंचायत रीठा रैतोली और उससे लगे हुए आसपास के गावों में दहशत बढ़ गई है। ग्राम प्रधान निशा धारियाल ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। उन्होंने विभाग से घायल को तुरंत मुआवजा देने और तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद
-- -कोट-- -
घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेजी है। लोगों को खुद भी सतर्कता दिखानी होगी। तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।
चंदा मेहरा, वन क्षेत्राधिकारी, बेड़ीनाग
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X